• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

Horoscope Today, 17  february  2020 Check astrological - Delhi News in Hindi

मेष: समय तेेजी से सुधर रहा है, कामकाज की गति बढ़ेगी। एक प्रमुख आर्थिक फैसला आज ले सकते हैं। आप जिस ढंग से योजना बना रहे हैं वह सफल हो जाने वाली है। अगर अचानक लाभ होता है तो उसे ऋण भुगतान में ही काम में लें। संतान और पिता के लिए अच्छा समय चल रहा है। नौकरी में दिन अच्छा जाएगा। ज्यादा काम होगा, उसका लाभ बाद में मिलेगा। घरेलू परिस्थितियों में सुधार के संकेत कम ही हैं, आपको बहुत धीरज से काम लेना होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में विस्तार के लिए आप पहल कर सकते हैं। नए लोग जुड़ेंगे। आज कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें।


वृषभ:
कामकाज में गति तेज हो जाएगी। आज जिस काम को करने की सोचेंगे, उसमें पूरी सफलता मिलेगी। भागीदारी के काम में प्रगति धीरे-धीरे होगी। इस मामले में आपको थोड़ा चतुराई से काम लेना चाहिए। विरोधी लोगों से काम बनाने के लिए थोड़ा झुकना पड़ सकता है परन्तु पलड़ा फिर भी आपका ही भारी रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे उपाय बहुत अच्छा परिणाम देंगे। खर्चा तेजी से बढ़ रहा है परन्तु आज अचानक हुई आय आपका मन प्रसन्न कर देगी। कामकाज को छोडऩे के बारे में आज कोई भी निर्णय नहीं लें और न ही कोई यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। मित्रों से मिलना होगा व किसी दावत में भाग लेने का मौका मिलेगा।


मिथुुन: समय आपके लाभ का बना है। आज जिस काम की सोचेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। भागीदारी के मामलों में समय अच्छा चल रहा है और कोई अच्छा निर्णय भी आज करने को मिल सकता है, अचानक आय का स्तर ऊंचा उठेगा। नए लोगों को जोडऩे में आपको सफलता मिल सकती है, प्रस्ताव उधर से भी आ सकता है। संतान के लिए आज सफलता का दिन है, उन्हें कुछ नया करने को मिलेगा। संतान के कामकाज का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा, उसका आर्थिक लाभ भी मिलेगा। प्रेम सम्बन्ध के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, कोई नवीनता आएगी या उपहार मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों के लिए कुछ वक्त निकालेंगे या खर्चा भी करेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें।

कर्क: भागीदारी के मामलों के लिए समय विशेष हो रहा है, आप कोई नया निर्णय करना चाहें तो उचित समय है। राजकार्य में मदद मिलेगी। बड़ी संस्थाओं से होने वाले काम भी सफल हो सकते हैं। लेन-देन के मामले में थोड़ा सावधानी बरतें, अपेक्षित मात्रा में प्राप्ति नहीं होगी परन्तु फिर भी दिन अच्छा जाएगा और कहीं से कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। घरेलू विवादों में बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्रोध में नुकसान हो सकता है। समझौतावादी रुख रखने से मदद मिल सकती है। आज नये लोगों से मिलना होगा। दोपहर के भोजन में अनियमितता रहेगी परन्तु शाम अच्छी जा सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें।


सिंह:
समय बहुत बलवान है, काम-काज में बाधाओं के बाद भी आप अपनी इच्छाओं से कुछ भी काम निकालने में सफल हो जाएंगे। घर में थोड़ा कलह का वातावरण हो सकता है, जिसे आप अपनी वाक्पटुता से सुधार सकते हैं। कार्यभार अधिक है परन्तु पलायन नहीं करें। किसी खास व्यक्ति के षडय़ंत्र से दूर रहें, आपके विरुद्ध कोई कार्यवाही करें, इससे पहले ही आप समझ जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण समझौता वार्ता में रुचि ले सकते हैं आंशिक सफलता मिल जाएगी। संतान के लिए आर का दिन बहुत शुभ है। परीक्षा परिणाम या व्यवसाय में लाभ हो सकता है। साक्षात्कार में भी सफलता मिल सकती है। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कन्या: आज का दिन शानदार रहेगा, कामकाज में सुधार रहेगा। आप जितना श्रम करेंगे, उसका फल मिलने लगेगा। आज शाम तक घटनाक्रम विशेष हो सकता है। चन्द्रमा बहुत अनुकूल बने हैं। भागीदारी के मामलों में गति आएगी या लाभ होगा। कोई नया निर्णय करेंगे। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। प्रेम संबंध के लिए समय बहुत अनुकूल है। आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा प्रयास सफल रहेगा। जीवन साथी के लिए शानदार समय है, उन्हें लाभ होगा, कुछ बाधाएं बनी रहेंगी परन्तु काम फिर भी बनेंगे। यात्रा के लिए उचित दिन नहीं है, इसे आगे के लिए टाल दें। व्यावसायिक मामले में आपका पलड़ा भारी रहेगा, विरोधी परास्त होंगे।


तुला: समय लाभ का बना है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है, जिस ढंग से चाहेंगे, काम उसी ढंग से होगा। सरकारी लोगों से काम निकलवाने में थोड़ी दिक्कत रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो संयत व्यवहार करें, बॉस की प्रसन्नता बहुत जरूरी है। किसी काम को लेकर उनका नजरिया साफ नहीं है। संतान को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे, उनका कामकाज में मन नहीं है। कोई महत्वपूर्ण फैसला करना चाहें तो आज का दिन अच्छा है। खानपान में सावधानी बरतें, पाचन तंत्र के विकार परेशान करेंगे। निजी संबंधों में थोड़ा सा संयम से काम लें। खर्चा हो सकता है परन्तु डरें नहीं। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें। विवाद के मामलों में समझौतावादी रुख रखें। साझे भाव से काम करने में लाभ रहेगा।

वृश्चिक: कामकाज की गति बढ़ेगी। आपका व्यक्तिगत प्रभाव बहुत बढ़ेगा। आज अधिक लोगों से मिलना-जुलना होगा। किसी महत्वपूर्ण विद्वान से या धार्मिक व्यक्ति से मिलना हो सकता है। राजनैतिक लोगों से भी मुलाकात संभव है। संतान के लिए बहुत शानदार समय चल रहा है। आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है। जितना सोच रहे हैं, उससे ज्यादा आर्थिक लाभ होगा। नया अवसर प्राप्त होगा। खर्चा बढ़ेगा परन्तु उसकी पूर्ति भी हो जाएगी। विरोधी लोगों को आपके विरुद्ध बात करने में थोड़ी परेशानी रहेगी। आप उनके विरुद्ध कार्यवाही कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

धनु: आज का समय बहुत अच्छा गुजरेगा। दोपहर तक कुछ कठिनाइयां रहेंगी परन्तु शाम होते-होते वातावरण अनुकूल हो जाएगा। किसी उपलब्धि के लिए आपकी प्रशंसा होगी। अपने कामकाज पर बहुत ही संतोष रहेगा। सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीद सकते हैं। कोई उपहार भी मिल सकता है। व्यक्तिगत रिश्ते सुधरेंगे। भागीदारी के मामले लाभ दे सकते हैं। किसी एक मामले में विशेष लाभ हो सकता है। माता-पिता के लिए आज का समय बहुत ही अच्छा है परन्तु भाई बहिनों की तरफ से कष्ट रहेगा। व्यावसायिक मामलों में अन्य का सहयोग भी लेकर चलें, उससे ज्यादा लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

मकर: कामकाज को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। जिस ढंग से चाहते हैं, बात उस ढंग से नहीं बन रही है। भुगतान की समस्या बनी रहेगी। कामकाज में गति आएगी परन्तु किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंचेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ी बहुत समस्याएं रहेंगी। किसी खास मसले पर आम सहमति नहीं बन पाएगी। यदि साझेदारी नहीं है तो घर परिवार में इस तरह की समस्याएं रहेंगी। आज मित्रों से मिलना होगा और वे मदद करेंगे। संतान की समस्याएं यथावत रहेंगी। रक्त विकार या पेट संबंधी तकलीफें रहेंगी। आज यात्रा कार्यक्रम टाल दें क्योंकि यात्रा सफल नहीं रहेगी। लेन-देन को लेकर स्पष्टता रखें, किसी एक मामले में नीचा देखना पड़ सकता है।

कुंभ: समय सुधार की ओर हैं अचानक लाभ हो सकता है, सोची हुई मात्रा से ज्यादा लाभ हो सकता है। किसी व्यावसायिक मामले में सफलता मिल सकती है, जिस ढंग से चाहेंगे, उस ढंग से बातचीत हो जाएगी। नौकरी करते हैं तो प्रभाव बढ़ेगा और व्यवसाय करते हैं तो भी दिन अच्छा जाएगा। चन्द्रमा अनुकूल हैं। कोई विशेष काम प्रारम्भ करने की योजना बन सकती है। घर परिवार में शांति रहेगी। जिस ढंग से चाहेंगे, उसी ढंग से आपके काम सम्पन्न होंगे। यात्रा में सफलता के योग हैं। वाहन सुविधा बढ़ेगी, घरेलू सुख-सुविधा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

मीन: कामकाज में गति आएगी। किसी खास काम को सम्पन्न कर लेंगे परन्तु लाभ एक-दो दिन बाद होगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा या उनसे नजदीकी मिलेगी। व्यावसायिक कार्य में व्यवधान बहुत रहेंगे, खर्चा भी अधिक होगा और आपकी किसी बात का विरोध किया जाएगा। शत्रु कुछ न कुछ नया करेंगे। आज किसी ऐसे काम में खर्चा होगा, जिसे आप नहीं करना चाहते। आपसी विवाद को शांति पूर्ण ढंग से हल करने में ही फायदा है। जीवन साथी के लिए दिन अच्छा है। आपके संबंध और भी मधुर होंगे। जीवनसाथी को अच्छा आर्थिक लाभ होगा, उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 17 february 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved