मेष: आज काम-काज की पद्धति में सुधार हो रहा है और आपको नीति-रीति में बदलाव करने की जरूरत है। पिता की तरफ से आज बहुत सहयोग मिलेगा। नौकरी करते हैं तो बॉस का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के मामले में दिन अच्छा जाएगा क्योंकि आपके पार्टनर बड़ा अच्छा काम करेंगे। व्यावसायिक विवाद में आप विजयी होंगे। आज ना केवल सम्मान बढ़ेगा बल्कि आर्थिक लाभ होगा। संधि वात या अन्य वात परेशान कर सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ: आज भाग-दौड़ का दबाव बहुत ज्यादा होगा। किसी चलते हुए काम को छोडक़र दूसरा पकड़ लेंगे। आप जितना सोचेंगे, उससे अधिक खर्चा निकल आएगा। ऑफिस की परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। जितना आप सोच रहे हैं, उतना सहयोग लोगों से आपको नहीं मिल पाएगा। व्यक्तिगत संबंधों में संदेह का वातावरण रहेगा। किसी मामले में आप जि़द पकड़ लेंगे जो कि आपको बाद में चलकर लाभ कराएगी। खान-पान में शाकाहार का प्रयोग बढ़ा दें क्योंकि इन दिनों स्वास्थ्य थोड़ा नरम ही रहेगा।
मिथुुन: आज आपको किसी कारण से तनाव बना रहेगा। घर मेें कलह का सा वातावरण रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से बहुत परेशान रहेंगे। लेन-देन को लेकर मन में बहुत निराशा का भाव रहेगा। कोई फंसा हुआ पैसा निकलने के आसार नहीं लग रहे हैं। व्यावसायिक विपक्षी आपके विरुद्ध रहेंगे और आप पर आरोप लगाएंगे। कॉलेस्ट्राल संबंधी सावधानियां बरतें।
मैं बीजेपी-आरएसएस से नहीं डरता : राहुल गांधी
इस घर में 19 मार्च को रूका था अमृतपाल, पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार
सोनीपत में कुट्टू का आटा खाने से 250 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
Daily Horoscope