नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 5 साल पहले आपने दिल्ली में केजरीवाल जी को मौका दिया था और उन्होंने कुछ वादे किए थे। अब केजरीवाल जी को वादे याद नहीं है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जनता हिसाब मांगती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने भी जनता को अपना हिसाब दिया था। केजरीवाल जी ने कहा था कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए हम जन लोकपाल लाएंगे। अन्ना के नाम पर मुख्यमंत्री बनने वाले केजरीवाल ने जन लोकपाल के नाम पर दिल्ली की जनता से ठगी की है। यह बात गृहमंत्री अमित शाह ने आज नागलोई जाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शाह ने आगे कहा कि केजरीवाल जी आपने 5 हजार DTC की बसें लाने का वादा किया था। 300 ला कर थक गए। रोजगार देंगे, अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करेंगे आपने वादा किया था, लेकिन सारे अस्थाई कर्मचारी इधर-उधर घूम रहे हैं एक भी स्थाई नहीं हुआ।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope