• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठ‍िकाने क‍िए तबाह : आईडीएफ

Hezbollah Strongholds in Beirut and Southern Lebanon Destroyed: IDF - Delhi News in Hindi

नई द‍िल्‍ली। इजरायली ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बेरूत, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान के कई क्षेत्रों में हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह ध्‍वस्‍त करने का दावा किया। कई हवाई हमले गुरुवार को क‍िए गए। इजरायली ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' पर पोस्‍ट क‍िया, ''एक साथ कई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए इजरायली वायु सेना ने 'अल-कर्द अल-हसन' संगठन की संपत्तियों और हिज्बुल्लाह संगठन के हथियार भंडारण स्थलों को न‍िशाना बनाया।'' आईडीएफ के अनुसार, बेरूत में आईडीएफ ने 'अल-कर्द अल-हसन' संगठन की अतिरिक्त संपत्तियों और हिज्बुल्लाह के महत्वपूर्ण आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया।
इन हमलों का उद्देश्य हिज्बुल्लाह को और अधिक नुकसान पहुंचाना था। यह संगठन नागरिकों के पैसे का इस्तेमाल करके हिज्बुल्लाह को वित्तीय सेवाएं देता है और उसकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
आईडीएफ के अनुसार, ये हमले 'अल-कर्द अल-हसन' संगठन पर हाल ही में किए गए हमलों की श्रृंखला का हिस्सा हैं, जिनसे हिज्बुल्लाह और उसके संसाधनों को और अधिक नुकसान पहुंचा है।
हाल के हमलों के कारण इस संगठन की गतिविधियां पूरी तरह रुक गई हैं और इसके ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
आईडीएफ के अनुसार, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान के अन्य क्षेत्रों में भी हिज्बुल्लाह के लगभग दस हथियार भंडारण स्थलों पर हमला किया गया।
इनमें से कुछ गोदाम लितानी और जहरानी नदियों के बीच के इलाके में थे, जहां से इस सप्ताह की शुरुआत में इजरायल के क्षेत्र की ओर रॉकेट दागे गए थे।
इससे पहले भी मंगलवार को इजरायली एयर फोर्स (आईएएफ) ने एक हमले में हिज्बुल्लाह के मिसाइल यूनिट से जुड़े कमांडर अबू द'रार मोहम्मद को मार गिराने का दावा क‍िया था।
अबू द'रार मोहम्मद बेरूत में हिज्बुल्लाह की मिसाइल इकाई में काम करने वाला और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से कार्य करने वाला एक कमांडर था।
आईएएफ ने बताया क‍ि मोहम्मद हिज्बुल्लाह संगठन के रणनीतिक सैन्य हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रखने वाला व्यक्ति था। वह संगठन की रॉकेट इकाई की प्रक्रियाओं का नेतृत्व करता था और ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज तथा ऑपरेशन रोअर ऑफ द लायन के दौरान इजरायल की ओर मिसाइल हमलों का निर्देशन करता था।
अबू द'रार मोहम्मद हिज्बुल्लाह की रॉकेट क्षमता को मजबूत करने में एक प्रमुख व्यक्ति था और ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज के बाद उसे फिर से मजबूत करने पर काम कर रहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hezbollah Strongholds in Beirut and Southern Lebanon Destroyed: IDF
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israel defense forces lebanon airstrikes, hezbollah weapons storage attack, beirut bekaa valley strikes, israeli air force hezbollah commander abu d’rar mohammed, litani river zahrani river rocket attacks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved