• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अगस्ता वेस्टलैंड: कोर्ट ने दी ED को मिशेल से पूछताछ की इजाजत

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी बिचौलिया व ब्रिटिश कारोबारी क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ करेगा। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ईडी को मिशेल पूछताछ करने की अनुमति प्रदान की। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल को सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा। इससे पहले जांच एजेंसी ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। ईडी के अधिवक्ता व विशेष लोक अभियोजक डी. पी. सिंह ने अदालत से कहा कि मिशेल को कुछ गवाहों का सामना करवाने के लिए ईडी की हिरासत में दिए जाने की आवश्यकता है। ईडी ने अदालत को बताया कि उसे धनशोधन के पहलुओं की भी जांच करनी है क्योंकि धन आधिकारिक चैनल के माध्यम से नहीं बल्कि हवाला के जरिए हस्तांतरित किया गया है। मिशेल के वकील अल्जो के. जोसेफ और विष्णु शंकर ने याचिका का विरोध किया। मिशेल को चार दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित किया गया था।
केंद्रीय जांच ब्यूरो और ईडी द्वारा वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में तीन बिचौलिए की जांच की जा रही है, जिनमें मिशेल भी शामिल है। ईडी ने मिशेल के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए जनवरी में यूएई अधिकारियों से अनुरोद किया था। ईडी और सीबीआई दोनों ने रिश्वत मामले में भारत की अदालतों में आरोपपत्र दाखिल किए थे और आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Helicopter deal: Court orders ED from Mitchell Inquiring permission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agusta westland vvip helicopter deal, court orders, ed, mitchell inquiring permission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved