• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

दिल्ली में बना बाढ़ का खतरा, गाजियाबाद में कई स्कूल बंद

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। गाजियाबाद में बारिश के कारण कई स्कूलों को बंद कर दिया हैं। बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सडकों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ पहाड़ों में भी भारी बारिश हो रही है जिसके चलते हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो शुक्रवार को दिल्ली पहुंच सकता है। इससे यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू सकता है। यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं और इस संबंध में चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा और इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 203.65 था लेकिन शुक्रवार को इसके 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy rains flood Delhi and its adjourning areas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy rains, flood in delhi, adjourning areas, heavy rain in delhi-ncr, traffic jams, स्कूल बंद, भारी बारिश का दौर, हथिनीकुंड बैराज, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved