• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देशभर में कहर बरपा रही गर्मी, कई जगहों पर हीट-वेव की चेतावनी

Heatwave Wreaks Havoc Across the Nation; Warnings Issued for Several Regions - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । इस वक्त देशभर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। कई जगहों पर हीट-वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भीष्ण गर्मी के बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में शासन की तैयारियों के बारे में बारे में बताया। मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस वक्त तापमान में काफी ज्यादा वृद्धि हो गई है। लोगों को चाहिए कि वे धूप में न निकलें। लोग ज्यादा पैदल चलने की कोशिश न करें। चंडीगढ़ के आईएमडी वैज्ञानिक शिविंदर सिंह ने आईएएनएस से बताया कि अगले दो दिनों तक हमारे क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं। 28 तारीख के बाद पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ नमी के प्रभाव के कारण, हमें बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस साल लू वाले दिनों की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।
राजस्थान में भी नौतपा के दौरान भीषण लू का प्रकोप है। धौलपुर में सड़कें और बाजार सुनसान पड़े हैं, रात का तापमान भी बढ़ रहा है। एक शख्स ने कहा कि धौलपुर में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। 47-48 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जा रहा है। गर्मी से लोगों की स्थिति काफी गंभीर है।
बिहार में भी गर्मी का प्रकोप है। भीषण गर्मी को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है, जबकि छात्रों की सुरक्षा के लिए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं केवल सुबह 11 बजे तक ही चलेंगी।
पटना के मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने कहा कि आज भी पूरे राज्य में लू की चेतावनी जारी की गई है। विशेष रूप से कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और अरवल जैसे जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है।
यूपी में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। प्रयागराज के प्रखन ने कहा, "जरा हालात तो देखिए, हम अपने चेहरे रुमाल से ढके हुए हैं, ओआरएस के पैकेट साथ रखते हैं और चलते-फिरते पानी पी रहे हैं। पेड़ों की कमी से और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। अगर सड़क के किनारे और पेड़ होते, तो शायद लोगों को इस गर्मी में इतनी तकलीफ नहीं होती।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heatwave Wreaks Havoc Across the Nation; Warnings Issued for Several Regions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heatwave wreaks havoc across the nation, heatwave, nation, imd heat wave increased immunity decreased high temperature luxury lifestyle air conditioned, imd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved