नई दिल्ली। दिल्ली सहित सहित देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप और बढ़ गया है। दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में सोमवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पालम इलाके में तापमान 48.0 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी में पारा 47.8 डिग्री पर था। मौसम संबंधी निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के श्री गंगानगर में सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रेड अलर्ट को देखते हुए लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा। बुधवार और गुरुवार के लिए भी दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बिहार और मध्य व पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तर भारत में पारा 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मानसून पूर्व बारिश होने की संभावना के साथ लोगों को राहत मिल सकती है।
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope