नई दिल्ली। राजधानी में एक छोटी सी बात पर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच झड़प के कारण यहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बलों का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। चांदनी चौक सीट से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज मंगलवार को इलाके का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रिपोर्टों के अनुसार विवाद की शुरुआत पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में रविवार रात स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने एक मंदिर पर पथराव कर दिया। इससे मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए।
सोमवार को यहां दुकानें बंद रहीं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने चांदनी चौक के लाल कुआं स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा कि तोडफ़ोड़ की घटना से उन्हें पीड़ा हुई है। मैंने स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यूपी से हरिद्वार जाना और आसान, निशंक ने 54 सौ करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन
भाजपा ईसाई, मुस्लिम धर्म में धर्मान्तरित दलितों के आरक्षण के पक्ष में नहीं : सुशील मोदी
देश में 2050 तक होगी 40 करोड़ टन खाद्यान्न की जरूरत : तोमर
Daily Horoscope