• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के खतरे के बीच, हरियाणा कांग्रेस विधायकों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू

Haryana Congress MLAs start reaching Delhi amid threat of cross voting in Rajya Sabha elections - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। हरियाणा में राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। दिल्ली में आज भूपेंद्र हुड्डा और विवेक बंसल के साथ हरियाणा के सभी विधायकों की मीटिंग शुरू होने वाली है। हुड्डा के घर कांग्रेस विधायकों का आने का सिलसिला जारी है। फिलहाल 12 से 13 विधायक हुड्डा के घर पहुंच चुके हैं। इनमें सुभाष गांगुली, मोहम्मद इलियास, इंदु राज भानु, बीएल सैनी, शकुंतला खटक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, बलवीर सिंह आदि शामिल हैं। अन्य विधायकों के आने का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल राज्यसभा चुनाव में किसी भी तरह की राजनीतिक तोड़फोड़ से बचाने के लिए हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान ले जाया सकता है। हरियाणा से कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को कैंडिडेट बनाया है। विधायकों के साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और हरियाणा के कांग्रेस कैंडिडेट अजय माकन, हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल और दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी जा सकते हैं। इन सभी विधायकों को आज रात तक इन दोनों राज्यों में से किसी एक जगह ले जाए जाने की उम्मीद है। हरियाणा में कार्तिकेय शर्मा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने से सियासी जंग रोचक हो गई है। वहीं जजपा ने कार्तिकेय शर्मा को समर्थन देने की घोषणा के बाद कांग्रेस अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त से डरी हुई है। हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को कहां रखा जाएगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हुड्डा के घर पहुंचे विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि, हुड्डा साहब ने हमारी बैठक बुलाई है, अभी किस बारे में चर्चा होगी इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल किसी तरह के कोई कपड़े लाने की बात कुछ नहीं है, अन्य विधायक लेकर आए हैं तो हमें जानकारी नहीं।
पिछली राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों के पेन की स्याही बदलने से 19 वोट निरस्त हो गए थे, इससे बीजेपी की ओर से सुभाष चंद्रा को यहां जीत मिल गई थी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Congress MLAs start reaching Delhi amid threat of cross voting in Rajya Sabha elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajya sabha elections, dangers of cross voting, haryana congress mlas reach delhi, the process begins, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved