• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हरियाणा : भाजपा ने 8 उम्मीदवार घोषित किए, 5 सांसदों को दोबारा टिकट, देखें लिस्ट

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें तीन मौजूदा सांसदों और दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

हिसार और रोहतक सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। 16वीं लोकसभा में इन सीटों का प्रतिनिधित्व क्रमश: जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया है।

धर्मवीर सिंह (भाजपा) को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से फिर से मैदान में उतार गया है। वह हरियाणा के एकमात्र सांसद हैं, जिन्होंने सांसद को मिलने वाले स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के फंड का 100 फीसदी इस्तेमाल किया है।

भाजपा ने कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी को टिकट दिया है। उन्हें राज कुमार सैनी के स्थान पर मैदान में उतारा गया है। राज कुमार न केवल पार्टी के केंद्रीय व राज्य नेतृत्व के मुखर आलोचक थे, बल्कि उन्होंने अपनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी बना ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: BJP declares 8 candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, bjp, 8 candidates declared, 5 mps, rescheduled, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar
Khaskhabar Haryana Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved