नई दिल्ली। गुजरात चुनावों में एक बार फिर से कांग्रेस की परेशानियां बढती नजर आ रही है। पहले ऐसा लग रहा था कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पाटीदारों का साथ मिल सकता है लेकिन अभी तक इस पर सस्पेंस बरकरार है। पाटीदारों और कांग्रेस के बीच हुई बैठक में आरक्षण को लेकर बात नहीं बन पाई है। देर रात दो बजे कांग्रेस नेता कपिल सिबबल और पाटीदारों के बीच बैठक हुई लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही। माना जा रहा है कि दो-तीन दिनों में एक और बैठक के बाद पाटीदार ऐलान कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठम में कांग्रेस ने पाटीदारों के सामने तीन फॉर्मूले रखे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस ने रखे पाटीदारों के सामने ये प्रपोजल!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने पाटीदारों के साथ हुई बैठक में तीन प्रपोजल रखे हैं। कांग्रेस के प्रपोजल के मुताबिक पाटीदारों के लिए आरक्षण को एससी एसटी और ओबीसी के लिए जारी 49 प्रतिशत से अलग रखा गया ह। वहीं पाटीदारों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटे से आरक्षण को नकार दिया है।
बातचीत अच्छी रही, दो तीन दिन बाद बताएंगे: कपिल सिब्बल
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope