नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 2019 के दिसंबर में फिर एक लाख करोड़ रुपए के पार चला गया, हालांकि यह सरकार द्वारा तय संग्रह के लक्ष्य से कम है। इससे पहले नवंबर 2019 में भी जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ था। जीएसटी संग्रह दिसंबर 2019 में 1,03,184 करोड़ रुपए रहा जोकि एक साल पहले के इसी महीने के संग्रह से 8.92 फीसदी अधिक है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले नवंबर 2019 में जीएसटी संग्रह 1,03,492 करोड़ रुपए हुआ था। हालांकि सरकार ने मासिक जीएसटी संग्रह का लक्ष्य 1.10 लाख करोड़ रुपए रखा है। जीएसटी संग्रह दिसंबर 2018 में 94,726 करोड़ रुपए हुआ था। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि दिसंबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,03,184 करोड़ रुपए में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 19,962 करोड़ रुपए और राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 26,792 करोड़ रुपए शामिल है।
इंटिग्रेटेड जीएसटी (आईजीएसटी) की कुल राशि 48,099 करोड़ रुपए जबकि उपकर की राशि 8,331 करोड़ रुपए है। बयान के अनुसार, नवंबर महीने के लिए 31 दिसंबर 2019 तक 81.21 जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल हुए।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope