• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीएसटी दिवस : देश की अर्थव्यवस्था में गेम चेंजर साबित हुआ जीएसटी : केन्द्र सरकार

GST Day: Game changer proved to be the country economy GST: Central Government - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने को शनिवार को एक साल पूरा हो जाएगा। केन्द्र सरकार एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाएगी। संसद के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम के दौरान 30 जून, 2017 की मध्यरात्रि को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लांच होने के साथ एक जुलाई, 2017 से देश में नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू हो गई थी। चुनौतियों भरा रहा जीएसटी का क्रियान्वयन
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, पहला साल इसके कार्यान्वयन की चुनौतियों और नीति नियंताओं व कर प्रशासकों की उत्सुकता व क्षमता दोनों के लिए उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने उभरती चुनौतियों का यथोचित उपाय किया।
वित्त मंत्रालय ने कहा, लेकिन गौर करने की बात यह है कि भारतीय कर प्रणाली में इस अभूतपूर्व सुधार में भारतीय करदाताओं के भागीदार बनने की तत्परता से दुनिया के लिए जीएसटी एक मिसाल बन गई है।

जीएसटी से अप्रत्यक्ष करों की जटिल व्यवस्था में आया बदलाव

नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू होने से पहले भारत में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाने वाले करों का एक गड़बड़झाला था।
मंत्रालय ने कहा, जीएसटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर सही मायने में अभूतपूर्व प्रभाव पड़ा है और यह एक गेम चेंजर साबित हुआ है, क्योंकि इससे कई स्तरों पर लगने वाले अप्रत्यक्ष करों की जटिल व्यवस्था बदल गई है और उसकी जगह एक सरल, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी से प्रेरित कर व्यवस्था आ गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GST Day: Game changer proved to be the country economy GST: Central Government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst day game changer proved to be the country economy gst central government, india, new delhi, gst, modi govt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved