बिश्केक/नई दिल्ली। भारत लगातार विभिन्न मंचों का इस्तेमाल कर आतंक के पनाहगाह बने पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया को दिखाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में टेररिस्तान कहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के बाद भारत ने फिर तीखा हमला बोला है। बिश्केक/नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने वाली सरकारें आत्महत्या को निमंत्रण दे रही हैं। आधुनिक धर्मनिरपेक्ष समाज में इस्लाम विषय पर किर्गिस्तान के बिश्केक में सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री एम. जे. अकबर ने कहा कि धर्म आधारित आतंकवादी आधुनिकता विरोधी होते हैं और राष्ट्र की अवधारणा को चुनौती देते हैं, जो कि समकालिक स्थिरता की सैद्धांतिक बुनियाद है।
उन्होंने कहा, ये लोग देश के बदले धर्म आधारित स्थान पर विश्वास करते हैं और ये किर्गिस्तान के लिए उतने ही खतरनाक हैं जितने कि इराक, माली, सोमालिया या भारत के लिए। अकबर ने कहा कि जो सरकारें भी इन आतंकवादियों को पनाह दे रही हैं, वे आत्महत्या को आमंत्रण दे रहीं हैं, ये भी आतंकवादियों जितनी ही दोषी हैं। अकबर ने कहा, आतंकवादी मानव सोच और सह-अस्तित्व को निशाना बनाते हैं। वे लोग तबाही मचाकर समाज में भय का वातावरण पैदा करते हैं, जहां कई धर्म और जाति के लोग सौहार्द के सभ्यता के मूल्यों के साथ रहते हैं। आतंकवादी निरंकुशता का विकल्प पेश करते हैं। अकबर ने कहा कि आतंकवादियों ने जो युद्ध शुरू किया है, उसमें उनकी हार जरूर होगी लेकिन इसे खत्म होने में समय लगेगा।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा युद्ध है जिसे न सिर्फ जमीनी स्तर पर लड़ा जाना चाहिए, बल्कि दिमाग में भी लड़ा जाना चाहिए। अकबर ने कहा कि यह समय कुछ मुस्लिम समुदायों में पैदा होने वाली अत्यधिक खतरनाक प्रवृत्ति पर ध्यान देने का है और यह प्रवृत्ति है धार्मिक आस्था की श्रेष्ठता का सिद्धांत। इसमें आतंकवादी हिंसा के साथ धर्म आधारित वर्चस्व, जातीय नरसंहार और लैंगिक उत्पीडऩ शामिल हैं। उन्होंने कहा, हमें इस पर स्पष्ट होना चाहिए। इस खतरनाक समस्या को न्यायसंगत ठहराने के लिए कोई भी बहाना नहीं होना चाहिए। आतंकवादी जो धार्मिक वर्चस्वता के नाम पर आतंक फैलाते हैं, वे लोग किसी शत्रु या प्रतीक को हानि नहीं पहुंचाते हैं बल्कि वे लोग इस्लाम की बुनियाद को ही गंभीर हानि पहुंचाते हैं जिसके नाम का अर्थ ही शांति का मिशन है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम है सहयोग: पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल के 2 आतंकी ढेर
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बी.ए. 4, बी.ए.5 सब-वेरिएंट के पहले मामले पाए गए
Daily Horoscope