• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए : प्रियंका गांधी

Government should raise voice against atrocities on minorities in Bangladesh: Priyanka Gandhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शून्यकाल के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, सरकार को उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बातचीत करनी चाहिए और पीड़ितों को पूरा समर्थन देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "आज विजय दिवस है। 1971 की लड़ाई को जिन शहीदों ने, जिन सेनाओं ने इसे लड़ा, मैं उनको नमन करना चाहती हूं। मैं देश की जनता को नमन करना चाहती हूं कि आज के दिन जो विजय देश ने पाई वह उनके बिना नहीं हो सकती थी। उस वक्त देश अकेला खड़ा था, कोई साथ नहीं था। बांग्लादेश की जनता की आवाज कोई नहीं सुन रहा था। उस समय भारत की जनता एक होकर अपनी सेना के साथ खड़ी हुई, अपने नेतृत्व के साथ खड़ी हुई, अपने वसूलों के साथ खड़ी हुई। इंदिरा गांधी उस समय पीएम थीं। मैं उनको नमन करना चाहती हूं। उन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाया और ऐसा नेतृत्व दिखाया जिससे देश विजयी हुआ।"
प्रियंका गांधी ने सेना के मुख्यालय से वह तस्वीर उतारने का भी जिक्र किया जिसमें 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है। हालांकि, इसी बीच पीठासीन अधिकारी ने अगले वक्ता को बोलने का मौका दे दिया।
इससे पहले प्रश्नकाल में एक पूरक प्रश्न पूछते हुए प्रियंका गांधी ने लोकसभा में मानव-पशु संघर्ष पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वायनाड जिले में जंगली जानवरों के हमले से करीब 90 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जंगली जानवरों के हमलों का सामना करने वाले लोगों को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में सवाल उठाया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि यह मुद्दा मुख्य मुद्दे से अलग है। उन्होंने कहा, "वायनाड क्षेत्र के तीन तालुका क्षेत्रों में मैं खुद भी गया था, हम लोगों ने पूरी टीम बनाई थी। हमने प्रशासन और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर काम किया था।" उन्होंने कहा कि केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक का बड़ा इलाका है जिसमें यह लोकसभा क्षेत्र आता है। सरकार द्वारा जो कार्य कराए गए हैं, उसकी कॉपी वह अलग से कांग्रेस सांसद को उपलब्ध करा देंगे।
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और केरल के कई अन्य सांसदों ने शनिवार को वायनाड की भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government should raise voice against atrocities on minorities in Bangladesh: Priyanka Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bangladesh, priyanka gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved