नई दिल्ली। पाकिस्तान आए दिन सीजफायर का उल्लघंन करता रहता है। पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय जवानों के साथ-साथ आम लोगों जोखिम उठाना पड़ता है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर के पांच सीमावर्ती जिलों में लोगों के लिए 13,029 बंकर बनाने जा रही है। ये बंकर सांबा, पुंछ, जम्मू, कठुआ और राजौरी जिलों में बनाए जाएंगे। हर बंकर की क्षमता 40 लोगों की होगी। बताया जा रहा है कि इन जिलों में सरकार 1,431 अन्य बड़े कम्युनिटी बंकर भी बनाएगी।
बंकरों का निर्माण उन इलाकों में किया जाएगा जहां से अंतरराष्ट्रीय सीम से गांव की दूरी तीन किलोमीटर होगी। पाकिस्तान के तरफ से जारी सीजफायर को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। पिछले साल 971 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जसमें एलओसी पर 860 बार और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 111 बार सीजफ़ायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें 12 नागरिक और 19 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope