• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंत्रियों को हटाकर अपनी विफलता स्वीकार कर रही सरकार ’

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंत्रियों को हटाकर अपनी ‘भारी भरकम विफलता’ को स्वीकार किया है। मनीष तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘असली कहानी हटाए जाने की है और यही वह मुकाम है जहां सरकार द्वारा अपनी बहुत बड़ी विफलता को स्वीकार किया जाना सामने आता है।’’ उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी, श्रम मंत्री बंगारू दत्तात्रेय, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री कलराज मिश्रा को उनके मंत्रालयों से हटाए जाने का मतलब है कि कोई कौशल विकास, कोई रोजगार सृजन नहीं हुआ है और इसके अतिरिक्त एमएसएमई का सफाया हो चुका है।
तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उन्हें ‘खास आदमी’ (वीआईपी) के लिए काम करने का इनाम दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोलियम मंत्री ने बीते 38 महीनों में ‘आम आदमी’ की सेवा नहीं की है। यह साफ है कि उन्होंने कुछ ‘खास आदमियों’ की सेवा की है, जिसकी वजह से उन्हें पदोन्नति दी गई है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government is accepting its failure by removing ministers says Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government is accepting its failure by removing ministers, congress, manish tiwari, bjp, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved