• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,' पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

Got a Bill Passed That Was Stuck for 30 Years: Praising PM Modi, Kangana Ranaut Takes Aim at the Opposition - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के साथ बिल को लेकर जमकर बहस हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने बिल को लेकर सभी महिलाओं को बधाई दी है और महिलाओं की उन्नति के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। मीडिया से बात करते हुए कंगना ने पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है। अभिनेत्री के मुताबिक, "पीएम मोदी ने वह काम कर दिखाया, जो बीते 30 सालों से अटका हुआ था। सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप देख सकते हैं कि इस (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है। प्रधानमंत्री ने असंभव को संभव कर दिखाया है और 30 वर्षों से अटके विधेयक को पारित करवा दिया है, जिससे महिलाएं भी देश के भविष्य को तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।"
विपक्ष के विरोध के सवाल पर कंगना का कहना है कि विपक्ष के लोगों को भगवान माफ नहीं करेगा, जो बेटियों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। यह बात कल ही पीएम मोदी ने साफ कर दी थी।
बता दें कि बीते गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में कंगना रनौत जमकर बरसी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की थी और अपने भाषण में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' डायलॉग भी बोला था।
उन्होंने कहा था, "'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' एक मशहूर डायलॉग है। हमारी सरकार ने इस संवाद को सार्थक कर दिया है और बेटियों को पिंजरा तोड़कर उड़ने की आजादी दी है।"
उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी ने महिलाओं को वह अधिकार दिए हैं, जो कोई और पीएम नहीं कर सकता है। उन्होंने बेटियों को देश के भविष्य में भूमिका निभाने का मौका दिया है। यह महिलाओं के लिए स्वर्णिम युग है, जिसका इंतजार बरसों से देश की महिलाएं कर रही हैं।" इसी दौरान कंगना ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी से सवाल किया कि बिल लाने में देरी क्यों कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Got a Bill Passed That Was Stuck for 30 Years: Praising PM Modi, Kangana Ranaut Takes Aim at the Opposition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, kangana ranaut, opposition, lok sabha, women reservation amendment bill, women reservation amendment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved