• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोपाल राय इलाज के लिए मुंबई गए, मनीष सिसोदिया संभालेंगे मंत्रालय

Gopal Rai went to Mumbai for treatment, Manish Sisodia will handle the ministry - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे। गोपाल राय करीब 20 दिन के लिए इलाज कराने मुंबई गए हैं। वर्षो पहले उन्हें रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी, जिस कारण इस समय उनकी रीढ़ में दर्द बढ़ बढ़ गया है। दिल्ली सरकार में श्रममंत्री गोपाल राय के कार्यालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट का अभी और उपचार किया जाना है। यही इलाज कराने के लिए वह मुंबई गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय इससे पहले कोरोना वायरस की चपेट में भी आ चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 26 नवंबर को गोपाल राय दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने 26 नवंबर को एक ट्वीट के जरिए तब जानकारी साझा करते हुए कहा था, "मुझमें कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।"
हालांकि कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गोपाल राय ने वापस श्रम मंत्रालय समेत अपने अन्य विभागों का कार्य संभाल लिया था। अब एक बार फिर अगले 20 दिनों तक वह अपने विभागों से दूर रहेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gopal Rai went to Mumbai for treatment, Manish Sisodia will handle the ministry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gopal rai went to mumbai for treatment, manish sisodia will handle the ministry, gopal rai, manish sisodia, treatment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved