नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में दहशत पैदा की हुई है। ये 150 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इसने 8000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। अर्थव्यवस्था ठप हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 को महामारी घोषित कर दिया है। इसकी चपेट में आने से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कई कंपनियां कर्मचारियों को घर से ही काम करने की सुविधा दे रही हैं। अब विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भी सामाजिक सरोकार का बीड़ा उठाया है। गूगल ने अपने होम पेज पर डू द फाइव, हेल्प स्टॉप कोरोना वायरस पहल की शुरुआत की है। कंपनी की इस पहल से यूजर्स खुद और परिजनों को कोरोना से बचा सकेंगे।
इसमें सबसे पहली बात ये है कि यूजर्स को 15 मिनट के बाद साफ पानी से हाथ धोने होंगे। दूसरा खांसते समय मुंह को कवर करना होगा। तीसरा बार-बार मुंह पर हाथ नहीं लगाना है। चौथा अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें। पांचवां यदि तबीयत खराब हो, तो घर में ही रहें।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope