• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाश्वेता देवी की 92वीं जयंती : गूगल ने इस तरह किया याद

Google Doodle commemorates Mahasweta Devi on her 92nd birthday - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने रविवार को जानी-मानी लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी को उनकी 92वीं जयंती पर अपने डूडल के जरिए श्रद्धांजलि दी। 14 जनवरी 1926 को ढाका (बांग्लादेश) में जन्मी महाश्वेता देवी बंगाली लेखिका थीं, जिन्हें कई साहित्य पुरस्कारों जैसे साहित्य अकादमी अवॉर्ड (बंगाली), ज्ञानपीठ अवॉर्ड, रमन मैगससे अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। 28 जुलाई 2016 को कोलकाता में उनका निधन हो गया।

उनकी प्रसिद्ध साहित्यिक रचनाओं में ‘हजार चुराशिर मां’, ‘रुदाली’ और ‘अरण्येर अधिकार’ शामिल हैं। महाश्वेता देवी ने 100 से ज्यादा उपन्यास लिखे। उनका पहला उपन्यास ‘झांसीर रानी’ था। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित यह उपन्यास 1956 में प्रकाशित हुआ था।

पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला में योगदान देने के लिए साल 1997 में उन्हें रमन मैगसेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महाश्वेता देवी को साहित्य में योगदान देने के लिए 2003 में प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘ऑरदे्र देस आट्र्स एत देस लेटर्स’ से भी सम्मानित किया गया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Google Doodle commemorates Mahasweta Devi on her 92nd birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: google doodle, mahasweta devi, 92nd birthday, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved