नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह
इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) को छो़डने वाले लोग
जल्द ही वापस पार्टी में लौटेंगे। आप ने आईएएनएस से कहा,जब लोग पार्टी
छोडते हैं तो हमेशा अफसोस होता है।
उन्होंने कहा,मैंने हमेशा से कहा है कि जो लोग मतभेदों के कारण हमें छोड कर
चले गए हैं, मुझे आशा है कि भविष्य में वे वापस लौटेंगे। लेकिन केजरीवाल
ने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया।
आप छोड चुके लोगों में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण शामिल हैं, जिन्होंने
अपनी नई पार्टी स्वराज इंडिया बना ली है, और यह पार्टी दिल्ली नगर निगम का
चुनाव लड रही है। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार को होना है। आप छोड
चुके कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
(आईएएनएस)
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope