नई दिल्ली। युवा पिछले काफी समय से काम-धंधे की समस्या से जूझ रहे हैं। वर्ष 2014 में देश में दस साल के शासन के बाद यूपीए सरकार की विदाई हुई थी और एनडीए की सरकार बनी। इसके साथ ही युवाओं में भी नई उम्मीद जगी, लेकिन करीब सवा तीन साल बीतने के बाद भी उनकी दशा नहीं सुधरी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि अब सरकार एक ऐसा कदम उठाने वाली है, जिससे बेरोजगारों के चेहरे खिल जाएंगे। दरअसस मोदी सरकार केंद्र और राज्य स्तर पर 20 लाख खाली पड़े पदों पर भर्ती करने जा रही है। जानकारी के अनुसार इसमें केंद्रीय मत्रालयों और सरकारी विभागों के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की करीब 244 कंपनियां भी शामिल हैं।
रेलवे में सुरक्षा संबंधी मामलों को लेकर दो लाख लोगों की भर्ती होनी है। श्रम मंत्रालय ऐसे विभाग और संस्थानों का पता लगाने में जुटा है जहां पद खाली हैं। इसके बाद वह सरकार के योजना प्रस्तुत करेगा। पदों को डेली, वीकली व मंथली बेस पर दी जाने वाली नौकरियों से भरा जाएगा।
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope