• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोना ऑल-टाइम हाई के करीब, चांदी की कीमत फिर 2.42 लाख रुपए के पार

Gold nears all-time high, silver again crosses Rs 2.42 lakh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को फिर से तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गई है। चांदी का दाम फिर से 2.42 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,349 रुपए बढ़कर 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि गुरुवार को 1,35,773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। हाजिर बाजार में सोने का ऑल-टाइम हाई 1,37,956 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि 26 दिसंबर 2025 को देखा गया था। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,25,604 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,24,368 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,01,830 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,02,842 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। चांदी का दाम 6,982 रुपए बढ़कर 2,42,808 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,35,826 रुपए प्रति किलो था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,38,398 रुपए और चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.19 प्रतिशत बढ़कर 2,48,657 रुपए पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चादी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। सोने की कीमत 0.80 प्रतिशत बढ़कर 4,495 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 4.05 प्रतिशत बढ़कर 78.313 डॉलर प्रति औंस पर हो गई है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कल की कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना का सपोर्ट 4,450 डॉलर प्रति औंस है और रुकावट का स्तर 4,475 डॉलर प्रति औंस पर है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सोना 1,36,500 रुपए और 1,39,000 रुपए की रेंज में रह सकता है और वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने की दिशा तय करेंगे। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gold nears all-time high, silver again crosses Rs 2.42 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gold silver price today, delhi bullion market, mcx gold silver rates, inflation hedge, precious metals india, silver record high, 24k gold price delhi, jewelry investment, commodity market update, global economic impact, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved