• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी कीमत, यहां देखें

Gold becomes cheaper, silver price rises - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। सोने की खरीदारी का विचार बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पीली धातु के दाम में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 120 रुपए कम होकर 96,747 रुपए हो गया है, जो कि पहले 96,867 रुपए था। 22 कैरेट सोने का दाम 110 रुपए कम होकर 88,620 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 88,730 रुपए पर था।
वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपए प्रति 10 ग्राम से 90 रुपए कम होकर 72,560 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
हालांकि, चांदी की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का दाम 520 रुपए बढ़कर 1,00,980 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,00,460 रुपए प्रति किलो था।
क्वांट म्यूचुअल फंड के अनुसार, सोने की कीमतें अपने पीक पर पहुंच गई हैं और अगले दो महीनों में डॉलर के लिहाज से 12-15 प्रतिशत तक गिर सकती हैं।
भारत के सबसे पुराने और अग्रणी म्यूचुअल फंडों में से एक क्वांट म्यूचुअल फंड ने कहा, "हालांकि, हमारे मध्यम अवधि और लंबी अवधि के दृष्टिकोण समान रूप से रचनात्मक बने हुए हैं और हम कहते हैं कि आपके पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण प्रतिशत कीमती धातुओं की ओर समर्पित होना चाहिए।"
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 1.02 प्रतिशत बढ़कर 3,378.12 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34.52 डॉलर प्रति औंस पर थी।
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,585 रुपए या 27.02 प्रतिशत बढ़कर 96,747 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,963 रुपए या 17.39 प्रतिशत बढ़कर 1,00,980 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gold becomes cheaper, silver price rises
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gold price in india, silver price in india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved