• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोगामेड़ी हत्याकांड - गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को चंडीगढ़ से दिल्ली क्राइम ब्रांच लाया गया

Gogamedi murder case - two main accused and another arrested from Chandigarh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन लोगों को चंडीगढ़ से पकड़ लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों को दिल्ली में उत्तरी रेंज क्राइम ब्रांच दफ्तर ले जाया गया और बाद में उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंप दिया जाएगा। दिल्ली: स्पेशल CP(अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया, "राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के संदर्भ में 3 मुख्य अभियुक्तों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की NDR की शाखा ने गिरफ्तार किया है...हम पिछले 72 घंटे से उन्हें ट्रैक कर रहे थे...चंडीगढ़ में जाकर हमने उनको पकड़ा है। हम अब उन्हें राजस्थान पुलिस के हवाले करेंगे।" सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दोनों संदिग्ध चंडीगढ़ में छिपे हुए हैं।सूत्रों ने कहा, डीसीपी (अपराध शाखा) अमित गोयल की देखरेख में एक टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ सहयोग किया और चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में देर रात छापेमारी के दौरान, टीम ने दो शूटरों, रोहित और नितिन को, उधम नामक एक सहयोगी के साथ सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। 5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में दो हमलावरों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चला दी थी। उन्हें मानसरोवर के मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।उनके समर्थक तभी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।बुधवार शाम को गोगामेड़ी की पत्नी शिला शेखावत ने विरोध स्थल पर एक संबोधन में कहा, "मेरी मांग है कि जब तक आरोपियों को हमारे सामने नहीं लाया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा।"--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gogamedi murder case - two main accused and another arrested from Chandigarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gogamedi murder case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved