• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गोवा के CM पर्रिकर ने राहुल गांधी को दिया यह जवाब, यहां जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि मुझे लगता है कि आपने इस यात्रा का उपयोग अपने छोटे राजनीतिक लाभ के लिए किया है। आपके द्वारा बिताए गए 5 मिनटों में, न तो आपने राफेल के बारे में कुछ भी उल्लेख किया है, अब हमने चर्चा नहीं की। इससे सम्बंधित कुछ भी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राफेल डील बदलते समय रक्षा मंत्री से नहीं पूछा। मैंने कल पर्रिकर जी से मिला था। पर्रिकर जी ने स्वयं कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने मुझे डील बदलते समय पूछा भी नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई कहती है कि राफेल सौदे पर जांच करुंगा, मोदी जी और अमित शाह कहते हैं इसको चुप कराओ, सीबीआई प्रमुख को रात डेढ़ बजे निकाल दिया। एयरफोर्स के सब लोग कह रहे हैं कि हम बाय पास किया गया है। नौकरीशाही कह रही है कि ये सौदा मोदी जी ने अनिल अम्बानी को दे दिया है। राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि मोदीजी मैं समझ रहा हूं कि आप को नींद नहीं आ रही है। राफेल हवाई जहाज की फोटो दिखाई दे रही हैं। हिन्दुस्तान के वायु सेना के शहीदों की फोटो दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goa Chief Minister Parrikar attack Rahul Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goa chief minister manohar parrikar parrikar, rahul gandhi, rafale, cbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved