• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Girlfriend Shoots Herself with Delhi Police Officers Licensed Pistol, Hospitalized - Delhi News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी कथित गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है, जबकि हिरासत में लिए गए युवक का नाम आशीष बताया गया है, जो दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। दोनों के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से दोस्ती और प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। जानकारी यह भी सामने आई है कि आशीष का अपनी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था और वह पिछले पांच महीनों से प्रिया के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रह रहा था। घटना बीती देर रात की है। बताया जा रहा है कि आशीष के कुछ दोस्त फ्लैट पर आए हुए थे और वहां पार्टी चल रही थी। इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आया, जिसे प्रिया ने रिसीव कर लिया। फोन पर ही किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और बात कहासुनी तक पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार, इसी गुस्से में प्रिया ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही फ्लैट में मौजूद लोग और सोसाइटी के अन्य निवासी मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में पड़ी प्रिया को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आशीष खुद ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।
सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने सोसाइटी के फ्लैट को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की ओर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के जवान आशीष को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। डीसीपी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या की कोशिश है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Girlfriend Shoots Herself with Delhi Police Officers Licensed Pistol, Hospitalized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi police, girlfriend, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved