नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर विदेश जाकर भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संसद का अपमान करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर लंदन जाकर भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारत की संसद को अपमानित किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने विदेशी धरती पर देश के खिलाफ बोलने और देश को बदनाम करने के मामले में राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए आगे कहा कि सदन में झूठे आरोप लगाने वाले राहुल ने विदेशी धरती पर भारत की संसद का भी अपमान किया है।
आज से संसद का सत्र (बजट सत्र का दूसरा चरण) शुरू हो रहा है और वे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
(आईएएनएस)
जांच के तहत एक महिला पहलवान को डब्ल्यूएफआई कार्यालय ले जाया गया - दिल्ली पुलिस
बिहार में बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
तकनीकी खराबी के कारण सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द
Daily Horoscope