• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गिरिराज ने नीतीश को लिखा पत्र, हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध की मांग

Giriraj writes letter to Nitish, demands ban on Halal certified products - Patna News in Hindi

पटना। बिहार में भी अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश से यूपी की तर्ज पर हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है । पत्र में सिंह ने लिखा है कि बिहार राज्य में अनेक खाद्य पदार्थों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों जैसे खाद्य तेल, नमकीन, ड्राई फूट, मिठाईयों, कॉस्मेटिक दवाओं एवं मेडिकल उपकरणों का हलाल कारोबार हो रहा है, जबकि इस प्रकार की सामग्रियों के मानक से संबंधित प्रमाणन के लिए एफएसएसएआई जैसे मानक ही वैध है। कुछ संस्थाए हलाल सर्टिफिकेट देने की स्वयंभू हो गई हैं और सामान बनाने वाली कंपनियों को मोटी रकम देकर हलाल सर्टिफिकेट दे रही हैं। उन्होंने आशंका जताते हुए यह भी कहा कि इस बात की आशंका निराधार नहीं है कि हलाल सर्टिफिकेशन और कारोबार के पीछे एक बड़ा षडयंत्र है। भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में हलाल कारोबार ना सिर्फ संविधान के खिलाफ है अपितु देशद्रोह भी है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि एक आँकड़े के अनुसार पूरे विश्व में हलाल प्रमाणन संबंधी व्यावसायिक गतिविधियों का आकार लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर तक है तथा अर्थव्यवस्था के इस स्वरूप के आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने की भी बात प्रकाश में आ रही है जिसकी गहन जांच किये जाने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है। पत्र के अंत में लिखा गया है कि यूपी की तरह बिहार सरकार भी सख्त कदम उठाने तथा सामाजिक रूप से विभेदकारी एवं आतंकवादी गतिविधियों में इसकी संलिप्तता की गहन जांच करते हुए सख्त कार्रवाई का आग्रह करता हूं ।
--आईएएनएस

यह भी पढ़े

Web Title-Giriraj writes letter to Nitish, demands ban on Halal certified products
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: giriraj singh, bihar, halal business, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved