• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल के आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज पहुंचे जनरल धीरज सेठ, अधिकारियों से किया संवाद

General Dheeraj Seth Visits Nepal Army Command and Staff College, Interacts with Officers - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नेपाल के शिवपुरी स्थित आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में नेपाली सेना व विदेशी अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कमांड एंड स्टाफ कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने यहां मध्यम स्तर के सैन्य अधिकारियों में स्टाफ कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। जनरल धीरज सेठ ने आर्मी कमांड एंड स्टाफ कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित भी किया। पाठ्यक्रम से जुड़े प्रशिक्षकों तथा विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों के साथ पेशेवर सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच सैन्य अधिकारियों की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। गौरतलब है कि सैन्य अधिकारियों के लिए कमांड और स्टाफ प्रशिक्षण उनकी पेशेवर क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह के प्रशिक्षण से अधिकारियों को रणनीतिक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और संयुक्त सैन्य अभियानों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद मिलती है। इससे जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के थल सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल से शिष्टाचार भेंट की थी। दोनों सैन्य प्रमुखों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की तथा भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
जनरल सेठ 17 से 19 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी इस यात्रा में उन्होंने नेपाल के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात की व दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत में भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सैन्य सहयोग तथा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के विषय प्रमुख रहे।
जनरल धीरज सेठ ने नेपाली सेना मुख्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच गहरे और निरंतर बढ़ते सहयोग को दर्शाती है। जनरल धीरज सेठ की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग को और मजबूत करना तथा आपसी हित के मुद्दों पर उच्चस्तरीय संवाद को आगे बढ़ाना है।
गौरतलब है कि नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की थी। जनरल धीरज सेठ को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में यह मानद रैंक प्रदान किया गया। दरअसल जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान किया जाना केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारत और नेपाल के बीच कायम विशेष सैन्य संबंधों की एक अनूठी और वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-General Dheeraj Seth Visits Nepal Army Command and Staff College, Interacts with Officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: general dheeraj seth visits nepal army command and staff college, general dheeraj seth, nepal army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved