नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान लोगों का पलायन लगातार जारी है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लाखों आदमियों को भोजन कराने की व्यवस्था करने की बात कह रहें हैं। इसके बावजूद भी भीड़ के रूप में लोग अपने गांव और कस्बे की ओर पलायन कर रहे हैं। देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद ने गौतम गंभीर ने भी 1.5 करोड़ रुपये की मदद करने का ऐलान करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधाते हुए कहा कि ऐडवर्टीजमेंट में खर्च होने वाले 500 करोड़ के बजट का इस्तेमाल 2 लाख लोगों को खाना खिलाने में भी किया जा सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को औरों पे आरोप लगाने के लिए चुना है क्या ? इस स्थिति में भी सारी जवाबदेही PM और बाकी राज्यों के CM पे डाल दी। 500करोड़ के advertisement budget में 2 लाख लोगों का खाना आ जाएगा। अगर दिल्ली ही नहीं रहेगी तो कहां बेचोगे अपने झूठ को?
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope