• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गांधी-वाड्रा परिवार देश में भ्रष्टाचार और लूट का पर्याय बन चुका है : भाजपा नेता प्रदीप भंडारी

Gandhi-Vadra Family Has Become Synonymous with Corruption and Loot in the Country: BJP Leader Pradeep Bhandari - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि गांधी वाड्रा परिवार आज देश में भ्रष्टाचार और लूट का पर्याय बन चुका है। अगर कोई भ्रष्टाचार और लूट की बात करता है तो देश की जनता के दिमाग में केवल गांधी-वाड्रा परिवार का नाम आता है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी एजेएल कंपनी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर बाहर हैं। एजेएल कंपनी नेशनल हेराल्ड की पेरेंट कंपनी है। उन्होंने कहा कि 2008 में नेशनल हेराल्ड का सर्कुलेशन बंद हो चुका था। आज कर्नाटक की कांग्रेस सरकार करदाता के पैसे को गांधी वाड्रा परिवार के पर्सनल अखबार नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन देने में वेस्ट कर रही है। साल 2023-24 में बंद अखबार को 1.90 करोड़ रुपए कांग्रेस की कर्नाटक सरकार देती है। 2025-25 में 1.42 करोड़ रुपए के विज्ञापन बजट में से 60 प्रतिशत हिस्सा नेशनल हेराल्ड को दिया जाता है। एक तरफ बेंगलुरु में गड्डे भरने के लिए सरकार के पैसे नहीं हैं। वहीं, जनता की मेहनत की कमाई को ये लोग गांधी-वाड्रा के परिवार के अखबार को दे रही है। भाजपा नेता ने कहा कि ये कर्नाटक के करदाता का पैसा है। मैं राहुल और सोनिया से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके खटाखट मॉडल का प्राइम बेस यही है कि आप जनता के पैसे को लूटेंगे और अपने पर्सनल अखबार में इस्तेमाल करेंगे। ये कर्नाटक सरकार की कौन सी पॉलिसी है, जिसके अंतर्गत जीरो सर्कुलेशन और बंद पड़े अखबार को इतनी बड़ी मात्रा में विज्ञापन दिया जा रहा है।
ऐसा तो तब है जब अखबार की पेरेंट कंपनी एजेएल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है और कांग्रेस के दो बड़े नेता राहुल और सोनिया गांधी जमानत पर बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि यह बात केवल कर्नाटक तक सीमित नहीं है। 350 करोड़ रुपए का लोन ले चुका हिमाचल प्रदेश 97 लाख रुपए तक नेशनल हेराल्ड को दे रहा है। ऐसा तो तब है जब हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने तक का पैसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि 1962 में जब पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे, तब दिल्ली के पॉश इलाके बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक प्रिंटिंग प्रेस के नाम पर नेशनल हेराल्ड को जमीन दी गई, जिसको बाद में कमर्शियल एक्टिविटी के लिए यूज किया गया। जवाहर लाल से लेकर सोनिया गांधी तक गांधी परिवार अपने यूज के लिए जनता का पैसा लूटते आ रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gandhi-Vadra Family Has Become Synonymous with Corruption and Loot in the Country: BJP Leader Pradeep Bhandari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leader pradeep bhandari, pradeep bhandari, gandhi-vadra family, corruption, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved