• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गांधी परिवार ने संस्थानों का किया अपमान : तरुण चुघ

Gandhi family insulted institutions: Tarun Chugh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि देश कांग्रेस पार्टी की करतूतों को कभी भूलने वाला नहीं है। तरुण चुघ ने कहा कि देश जानता है कि भारत को जेलखाना किसने बनाया? देश कभी नहीं भूल सकता कि नेहरू-गांधी परिवार ने देश के संस्थानों का किस तरह अपमान किया। उन्होंने कहा, "आप हमें 1975 के आपातकाल को भूल जाने के लिए कहते हैं, जिसमें आपके परिवार का अत्याचार स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। देश कभी नहीं भूल सकता कि कैसे तानाशाह गांधी-नेहरू परिवार ने देश को जेलखाने में बदल दिया था।" तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में गत शनिवार को सच रखा है। कांग्रेस पार्टी को सच सुनकर बौखलाहट हो रही है। देश गांधी-नेहरू परिवार का इतिहास जानता है और वह इतिहास प्रधानमंत्री ने देश के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट बता रही है कि उनका इतिहास कितना बुरा है। संविधान के 25 वर्ष पूरे होने पर देश को आपातकाल की ओर धकेलना वाली कांग्रेस पार्टी की हर पीढ़ी द्वारा संविधान का अपमान किया गया।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर सबको मिलकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस की कल्पना शुरू की थी, संविधान को जगह-जगह पर सम्मानित और गौरवान्वित करने का काम किया। वहीं, कांग्रेस लगातार संविधान का अपमान कर रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में "भारतीय संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा" पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर संविधान की भावना की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि "आपातकाल का पाप" देश की सबसे पुरानी पार्टी के माथे से कभी नहीं मिट सकता।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gandhi family insulted institutions: Tarun Chugh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gandhi family, tarun chugh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved