• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग विभागों के 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

Gallantry and service medals awarded to 1090 personnel of different departments on Independence Day - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, तथा सुधार सेवाओं के लिए पदक प्राप्तकर्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई। इन सम्मानों में वीरता पुरस्कार, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, इस साल कुल 1,090 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 233 वीरता पदक, 99 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पुलिस श्रेणी में 226 अधिकारियों और कर्मियों को वीरता पदक के लिए चुना गया है, 89 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा और 635 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। सबसे अधिक वीरता पदक जम्मू-कश्मीर के कर्मियों को मिले हैं, इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों को मिले हैं। अग्निशमन सेवाओं के लिए 62 पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें छह वीरता पदक, 5 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 51 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा श्रेणी में, सम्मानों में एक वीरता पदक, तीन विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 41 सराहनीय सेवा पदक शामिल होंगे।
सुधारात्मक सेवाओं के लिए, दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 31 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
वीरता पदक ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध को रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया है। इसमें संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए जोखिम का आकलन किया जाता है। इस बार प्रदान किए गए 233 वीरता पदकों में 226 पुलिसकर्मियों के अलावा 6 अग्निशमन सेवा के कर्मी और एक होम गार्ड शामिल हैं।
इन वीरता पुरस्कारों में से 152 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, 54 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, 3 पूर्वोत्तर भारत और 24 अन्य क्षेत्रों के कर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मान मिल रहा है।
सेवा पदकों की बात करें तो, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक उन कर्मियों को दिया जाता है जिनका सेवा रिकॉर्ड विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है, जबकि सराहनीय सेवा पदक संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण से युक्त बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस साल दिए गए 99 विशिष्ट सेवा पदकों में से 89 पुलिस सेवा के अलावा 5 अग्निशमन सेवा, 3 होम गार्ड व नागरिक सुरक्षा और 2 सुधार सेवा के कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।
वहीं, 758 सराहनीय सेवा पदकों में से 635 पुलिस सेवा के अलावा 51 अग्निशमन सेवा, 41 होम गार्ड व नागरिक सुरक्षा और 31 सुधार सेवा के कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gallantry and service medals awarded to 1090 personnel of different departments on Independence Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: independence day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved