• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

16 करोड़ लोगों को रोजगार देगा नितिन गडकरी का MSME मंत्रालय

Gadkari ministry will give employment to 16 crore people - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । बढ़ती बेरोजगारी के दौर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर आने वाले वर्षो में रोजगार का बड़ा क्षेत्र बनकर उभरने वाला है। एमएसएमई मंत्रालय संभाल रहे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा है कि अगले पांच वर्षो में यह सेक्टर पांच करोड़ नए रोजगार देगा। खास बात यह कि रोजगार के ये मौके ग्रामीण इलाकों में पैदा होंगे। हालिया वर्षो में एमएसएमई सेक्टर 11 करोड़ लोगों को रोजगार दे चुका है। इस तरह एमएसएमई 2025 तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ने में सफल होगा। गडकरी ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का आकार देने की दिशा में काम कर रहे हैं। एमएसएमई सेक्टर इसमें अहम योगदान देगा। फिलहाल ग्रामीण उद्योगों का सालाना टर्नओवर 75 हजार करोड़ का है, इसे इस साल तक एक लाख करोड़ करेंगे। अगले पांच वर्षो में टर्नओवर को पांच लाख करोड़ करने का लक्ष्य है। इसी के साथ पांच साल में पांच करोड़ नए रोजगार के मौके उपलब्ध होंगे।"
आंकड़ों की बात करें तो मौजूदा समय एमएसएमई सेक्टर देश की जीडीपी में करीब 29 प्रतिशत का हिस्सा अदा करता है। नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए एमएसएमई मंत्रालय जीडीपी में सूक्ष्म, लघु और मंझोले उद्योगों का योगदान 29 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना चाहता है।
एमएसएमई सेक्टर अब तक 11 करोड़ रोजगार पैदा कर चुका है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री का दावा सच हुआ तो एमएसएमई अकेले 16 करोड़ रोजगार देने वाला सेक्टर बन जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gadkari ministry will give employment to 16 crore people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister nitin gadkari, msme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved