• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान में आतंकवादियों के जनाजे निकल रहे, भारत में कुछ नेता 'सबूत यात्रा' निकाल रहे : शहजाद पूनावाला

Funeral processions of terrorists are being taken out in Pakistan, while some leaders in India are taking out Saaboot Yatra: Shahzad Poonawala - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारत-पाक के सीजफायर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'मध्यस्थता' और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इंडी अलायंस और पाकिस्तान दो जिस्म एक जान है। बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। दूसरी ओर इंडी अलायंस में शामिल दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। पूरे भारत में लोग ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान और सलामी के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। पाकिस्तान में आतंकवादियों के जनाजे निकल रहे हैं, जबकि भारत में कुछ नेता 'सबूत यात्रा' निकाल रहे हैं। पूनावाला ने दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी का जिक्र करते हुए आगे कहा, "पूरी दुनिया को पता है कि आतिशी जिनके माता-पिता ने अफजल गुरु का समर्थन किया था। वह कहती हैं कि पाकिस्तान ने भारत के सामने हाथ जोड़े इसके सबूत कहां हैं। आतिशी को भारत की सेना की बात नहीं माननी है लेकिन, पाकिस्तान जब इनसे कहेगा कि उसने भारत से सीजफायर की मांग की तब जाकर इन्हें विश्वास होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान जब 1965, 1971 और 1999 के युद्ध में भारत से हारने के बाद हार स्वीकार नहीं करता है और आतिशी को पाकिस्तान का सर्टिफिकेट चाहिए। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई कहते हैं कि 100 आतंकवादी मारे गए, इसके सबूत दिखाएं। जबकि, सेना ने अपनी प्रेस वार्ता में सारा विवरण दिया कि कैसे पीओके और पाकिस्तान में हमारी सेना ने 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस ने पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट पर सवाल उठाए थे। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की होड़ मच गई थी। इनके बयानों ने दिखाया है कि यह दो फ्रंट हैं। यहां रहने वाला फ्रंट यहां की खाता है। लेकिन पाकिस्तान का राग बजाता है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Funeral processions of terrorists are being taken out in Pakistan, while some leaders in India are taking out Saaboot Yatra: Shahzad Poonawala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shahzad poonawala, pakistan, funeral, saaboot yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved