• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल से लेकर राहुल गांधी तक, इंडी गठबंधन के नेता देश तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं : भाजपा

From Kejriwal to Rahul Gandhi, leaders of the Indy alliance are trying to break the country: BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल से लेकर राहुल गांधी तक, इंडी गठबंधन के नेता देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो विकास की बात करती है, आम आदमी के सशक्तिकरण और सरकार के संसाधनों का इस्तेमाल आम जनता के लिए करती है। वहीं दूसरी तरफ देश को जोड़ने वाली सोच के खिलाफ और देश को बांटने वाले भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल से लेकर राहुल गांधी तक, इंडी गठबंधन के नेता देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। देश के संविधान को तार-तार कर रहे हैं और ये देश की जनता से नफरत करते हैं। अरविंद केजरीवाल को कट्टर बेईमान की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि जमानत पर जेल से बाहर केजरीवाल नीली और ढ़ीली शर्ट पहनकर दिल्ली की जनता को लूट रहे हैं और ठग रहे हैं। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए उन्होंने 12,18 और 25 गज के मकान की व्यवस्था की है जबकि स्वयं वह 21 हजार स्क्वायर फीट के आलीशान बंगले में शानदार सुविधाओं के साथ रह रहे थे।
मुख्यमंत्री आवास में 8 बेडरूम, 2 किचन, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 12 टॉयलेट, 3 मीटिंग रूम, 24 सोफासेट और 50 इनडोर एसी के साथ 250 टन के सेंट्रलाइज्ड एसी प्लांट सहित कई अन्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास को भोग और विलासिता का अड्डा बना दिया है। शीला दीक्षित के कार्यकाल में 10 एसी पर भ्रष्टाचार का सवाल खड़ा करने वाले केजरीवाल अब बताएं कि उनकी इस 300 एसी पर अब क्या कहा जाए? छाती 26 इंच की, शर्ट 46 इंच का, लेकिन टीवी 88 इंच का देखेंगे। आज वीवीआईपी कल्चर का सबसे बड़ा प्रतीक अरविंद केजरीवाल हैं। वह सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं और दिल्ली की जनता उन्हें राजनीतिक तौर से ऐसा जमीन में गाड़ेगी कि वह नेस्तनाबूद हो जाएंगे। अगर उनमें नैतिक साहस है तो बाहर आकर इन सवालों के जवाब दें।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी संविधान की मूल भावना से दूर हो गए हैं। संविधान लिखकर , वह कोरे कागज वाली लाल किताब बांट रहे हैं। लाल किताब वाले राहुल गांधी ने संविधान का , लोकतंत्र का और देश की 140 करोड़ जनता का अपमान किया है। इसके लिए राहुल गांधी को सबसे माफी मांगनी चाहिए।
मनमोहन सिंह कैबिनेट द्वारा पारित अध्यादेश को उस समय राहुल गांधी ने फाड़ दिया था। यहां तक कि संविधान के अस्थायी प्रावधान 370 को हटाने की हिम्मत कांग्रेस की सरकारें कभी नहीं दिखा पाई। यह हिम्मत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही दिखाई और 370 को समाप्त कर दिया लेकिन कांग्रेस की हालत अब यह हो गई है कि वह 370 पर स्टैंड ही नहीं ले पा रही है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानना सबके लिए बाध्यकारी है। विधानसभा में पारित प्रस्ताव संविधान का उल्लंघन है जबकि राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला , दोनों ने ही संविधान की शपथ ली हुई है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की आस्था संविधान में हैं। मामले को 3 जजों की बेंच को रेफर कर दिया गया है और केंद्र सरकार मजबूती से इस पर अपना पक्ष रखेगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और जेएमएम झारखंड में घुसपैठ करवाती है ताकि आदिवासी लड़कियों से विवाह करवाकर उनकी जमीन हड़पी जाए। लेकिन भाजपा ने वादा किया है कि इस तरह से जमीन हड़पने नहीं देंगे और जो हड़पी गई है, उसे वापस दिलवाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के समोसा विवाद पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक है। हिमाचल प्रदेश में सीआईडी जांच भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं हो रही है बल्कि इस बात के लिए हो रही है कि सुक्खू ( हिमाचल सीएम) का समोसा उनका स्टाफ कैसे खा गया? यह कांग्रेस पार्टी की सरकार का चरित्र उजागर करता है और उनकी प्राथमिकताएं बताता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं ही कह चुकी है कि वह मुस्लिम पार्टी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-From Kejriwal to Rahul Gandhi, leaders of the Indy alliance are trying to break the country: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, rahul gandhi, kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved