• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुरक्षा की दृष्टि से अमेरिका का भरोसा पाकिस्तान पर ज्यादा या भारत पर? अब तक कितने राष्ट्रपतियों ने किया दौरा

From a Security Perspective: Does the US Trust Pakistan More, or India? How Many Presidents Have Visited So Far? - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । अमेरिका और इजरायल के बीच स्थायी संघर्ष विराम को लेकर इस सप्ताह के अंत में पाकिस्तान की मध्यस्थता में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन शामिल होंगे। इस बीच अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान जाने वाले डेलिगेशन की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। असुरक्षा की भावना कहें या पाकिस्तान के प्रति भरोसे की कमी, अमेरिका के किसी राष्ट्रपति ने साल 2006 के बाद से अब तक इस देश का दौरा नहीं किया है। राष्ट्रपति तो छोड़िए, 2011 से अब तक अमेरिका के शीर्ष अधिकारी भी यहां नहीं आए। वहीं भारत पर अमेरिका का भरोसा ज्यादा नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका के कुल आठ राष्ट्रपतियों ने नौ बार भारत का दौरा किया है, जबकि पांच ने पाकिस्तान का दौरा किया है। अमेरिका ने भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 2 सितंबर 1946 में ही स्थापित किए गए थे। थॉमस एच. विल्सन 1941 में भारत में पहले अमेरिकी कमिश्नर नियुक्त किए गए थे। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध 15 अगस्त 1947 को स्थापित हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में 1789 से अब तक 47 राष्ट्रपति हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने नौ बार भारत का दौरा किया है। पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति 1978 में भारत के दौरे पर पहुंचे थे।
जिम्मी कार्टर ने 1–3 जनवरी, 1978, बिल क्लिंटन ने 19–25 मार्च, 2000, जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 1–3 मार्च, 2006, बराक ओबामा ने 6–9 नवंबर, 2010 में और फिर 6–9 नवंबर, 2010 में भारत का दौरा किया। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने 24–25 फरवरी 2020 और जो. बाइडेन ने 8-10 सितंबर 2023 के बीच बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा किया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिर से भारत दौरे को लेकर भी चर्चा है। ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में भी भारत का दौरा कर सकते हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति पहली बार 1959 में पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे थे। ड्वाइट डी. आइजनहावर ने 7–9 दिसंबर, 1959, लिंडन बी. जॉनसन ने 23 दिसंबर, 1967, रिचर्ड निक्सन ने 1–2 अगस्त, 1969, बिल क्लिंटन ने 25 मार्च, 2000 और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 3–4 मार्च, 2006 में बतौर अमेरिका के राष्ट्रपति पाकिस्तान का दौरा किया था।
2006 के बाद किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया, हालांकि इसके पीछे एक कारण अमेरिका में हुए 26/11 का हमला भी है। अमेरिका को संदेह था कि इस हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने पनाह दी है। हालांकि, पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा। फिर अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में 2 मई 2011 को एक गुप्त ऑपरेशन के तहत आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया थ, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में खिंचाव आ गया। इसी तनाव को कम करने और संबंधों को संभालने के लिए उस समय की अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान का दौरा किया था।
इसके अलावा, पाकिस्तान में चीन का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह भी एक कारण हो सकता है कि अमेरिका इस देश से दूरी बनाकर रखे हुए है। अब 2011 के बाद अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल ईरान से संघर्ष को खत्म करने के लिए पाकिस्तान जाने वाला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-From a Security Perspective: Does the US Trust Pakistan More, or India? How Many Presidents Have Visited So Far?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, us, security, security perspective, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved