नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने रविवार को महिला दिवस के मौके पर ताजमहल में महिलाओं की एंट्री मुफ्त करने का ऐलान किया है। इस बात की घोषणा करते हुए केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज (रविवार) ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित टिकट स्मारकों में भारतीय और विदेशी महिलाओं की एंट्री मुफ्त कर दी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पटेल ने कहा कि भारत में महिलाओं को सम्मान देने की एक महान परंपरा रही है। हम मानते हैं कि जहां महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है, वहीं पर देवता भी निवास करते हैं। जहां महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता, वहां सभी कार्य निष्फल रहते हैं।
प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि यह संस्कृति मंत्रालय की ओर से विश्व की नारी शक्ति के लिए एक छोटा सा उपहार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने स्मारकों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
एटीएस ने यूपी में 3 और दिल्ली में 5 स्थानों पर मारे छापे, 14 लोग गिरफ्तार
जीएसटी के मौजूदा स्वरूप के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगा कैट
बिहार के डीजीपी का दावा, अपराध दर पहले से कम
Daily Horoscope