• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

शीला दीक्षित को आज दी जाएगी अंतिम सलामी, दिल्ली में कांग्रेस का झंडा आधा झुका

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का शनिवार को निधन हो गया है। उनकाे दिल को दौरा शनिवार को तीन बजकर 15 मिनट पर पडा और उनका निधन 3 बजकर 55 मिनट पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे राजधानी के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11.30 बजे पार्थिव शरीर को उनकी बहन के घर से कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा, जो 12.15 बजे तक पहुंचेगा। यहां कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे। पार्थिव शरीर को 1.30 बजे तक कांग्रेस दफ्तर में रखा जाएगा। इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार होगा।
वे दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही हैं। उनका 81 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। वे एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती थीं। वे दिल्ली प्रदेश की लगातार तीन बार 1998 से लेकर 2013 तक मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक रखा है। दिल्ली कांग्रेस का झंडा भी आधा झुका दिया गया है।

LIVE UPDATES :

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घर पहुंचकर परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर पुष्प चढाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाए।
- यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाए अौर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वे बहुत दुखी नजर आईं।
-भाजपा नेता विजय गोयल शीला दीक्षित के घर पहुंचे।
-शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनकी बहन के निवास पर लाया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Delhi Chief Minister & Congress leader Sheila Dikshit, passes away in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former delhi chief minister sheila dikshit, sheila dikshit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved