• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेशी विमानन कंपनियों को एयर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी

Foreign airlines can sanctioned 49 percent stake in Air India - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विनिवेश में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय विमानन कंपनी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए सरकारी मंजूरी मार्ग के जरिए 49 फीसदी तक खोलने का फैसला किया है। वर्तमान नियमों के तहत विदेशी विमानन कंपनियों को भारतीय विमानन कंपनियों में सरकारी मंजूरी मार्ग के जरिए निवेश की अनुमति थी, जो कि उनके पेड-अप कैपिटल के 49 प्रतिशत की सीमा तक है। हालांकि यह एयर इंडिया पर लागू नहीं होता था। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया, "अब इस प्रतिबंध को खत्म करने और विदेशी एयरलाइनों को एयर इंडिया में अनुमोदन मार्ग के तहत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 49 फीसदी तक निवेश करने की अनुमति दी गई है, जिसके तहत एयर इंडिया में विदेशी निवेश 49 प्रतिशत से अधिक होगा।"
बयान में कहा गया है, "एयर इंडिया का पर्याप्त स्वामित्व और वास्तविक नियंत्रण किसी भारतीय के हाथ में ही रहेगा।"
वर्तमान में वित्तमंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद एयर इंडिया के विनिवेश की रूपरेखा तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Foreign airlines can sanctioned 49 percent stake in Air India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: air india, foreign airlines, 49 percent stake, pm modi, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved