• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहली बार किसी सरकार को इतना डरा-सहमा देखा : गौरव गोगोई

For the first time, Ive seen a government so scared and intimidated: Gaurav Gogoi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस लोकसभा सांसद गौरव गोगोई और राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर निशान साधा। गौरव गोगोई ने कहा, "हमने सदन के कई सत्र देखे हैं लेकिन पहली बार इस मानसून सत्र में सत्ताधारी सरकार को इतना डरा और सहमा देखा है।" उन्होंने कहा कि पहली बार देखा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन की कार्यवाही से दूर रहे और पूरे सत्र अनुपस्थित थे। गौरव गोगोई ने कहा कि छात्र आंदोलन के कारण पूरे देश में जो माहौल बना, उसके कारण सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। इससे संबंधित संशोधन बिल सदन में लाई गई और दो दिन चर्चा हुई। उस चर्चा में कांग्रेस ने तीन मांगे रखी थीं। पहली मांग थी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, दूसरी पैलेट गन पर गृह मंत्री का बयान और तीसरी छात्रों से प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। इसमें से सरकार ने सिर्फ एक मांग पर समर्थन दिया, वह है शिक्षा मंत्री का इस्तीफा।
कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "ये सरकार इतनी डरी हुई है कि इस दो दिन की चर्चा में न प्रधानमंत्री आए, न गृह मंत्री आए। 15 दिनों तक गृह मंत्री गायब हो गए।" उन्होंने कहा, "फिर सदन खत्म होने से दो दिन पहले वे कहते हैं कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। जब चर्चा हो रही थी तब तो आप नहीं आए, अब 15 दिनों बाद कहते हैं कि चर्चा के लिए तैयार हैं।"
गौरव गोगोई ने कहा, "चर्चा तो हो गई, बस आपके बयान चाहिए थे लेकिन वे सदन से दूर रहे और बयान नहीं दे पाए। अब ये किस प्रकार का बहाना बना रहे हैं कि चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष चर्चा नहीं चाहता। चर्चा तो हो चुकी थी, बस आपका बयान ही बाकी था।"
गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि इस सत्र में ऐसे बिल लाए गए जो राज्य सरकारों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा, "अंत तक हमारी मांग यह थी कि गृह मंत्री बयान दीजिए और चंदा चोरी पर डिबेट कीजिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-For the first time, Ive seen a government so scared and intimidated: Gaurav Gogoi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaurav gogoi, government, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved