• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यमुना में बाढ़ की स्थिति, अधिक लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

Flood situation in Yamuna, more people were taken to safer places - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। खतरे के निशान को पार कर चुका यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को यह 206.03 मीटर तक पहुंच गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है क्योंकि जलस्तर बढ़ रहा है और स्थिति गंभीर है। कुछ लोग दूसरी जगह जाने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन हम उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

केंद्रीय जल आयोग ने अपने पूर्वानुमान में शाम तक जलस्तर में कमी आने की बात कही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘नदी का प्रवाह स्थिर है, लेकिन अधिक बारिश इस प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। हम इस पर करीबी नजर रखे हुए हैं।’’ दिल्ली में 1978 में सबसे खराब बाढ़ देखी गई जब नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 207.49 मीटर पर पहुंच गया था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flood situation in Yamuna, more people were taken to safer places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flood situation, yamuna, people, safer places, delhi rain, delhi, rain, delhi flood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved