• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के शाहदरा में बिजली के सामान के गोदाम में लगी आग, कोई भी हताहत नहीं

Fire Breaks Out at Electrical Goods Warehouse in Delhi Shahdara; No Casualties Reported - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार को एक इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में स्थित गोदाम में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए कुल छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और आसपास की इमारतों में आग फैलने से रोका। फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी वह इलेक्ट्रिकल सामान के भंडारण के लिए इस्तेमाल होता था और घटना के समय वह बंद (लॉक) था। जब टीम मौके पर पहुंची तो गेट बंद था और अंदर इलेक्ट्रिकल सामग्री रखी हुई थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। इसके लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है, जो इलाके में अन्य स्थानों पर जांच करेंगे।
फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया, "हमें सुबह 4.50-4.51 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब हम यहाँ पहुँचे, तो पता चला कि यह इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है। हमने पूरी कोशिश की और आग पर काबू पा लिया, आग पर काबू पाने में हमें एक घंटा लगा था। "
इससे पहले शुक्रवार को दो अन्य स्थानों पर आग हादसों के बाद सामने आई है। जिसमें पहला द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी, जबकि दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक लकड़ी के फर्नीचर शोरूम में हुई थी।
दमकल विभाग ने बताया था कि नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग लगभग 300 वर्ग गज में फैले एक टिन-शेड ढांचे में थी। सुबह लगभग 3:30 बजे सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर बिना किसी हताहत के काबू पा लिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire Breaks Out at Electrical Goods Warehouse in Delhi Shahdara; No Casualties Reported
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, shahdara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved