• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वित्त मंत्रालय ने शुरू की नए सिरे से बैंकों के समेकन की कवायद

Finance Ministry starts groundwork for fresh bank consolidation - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान बैंकों के समेकन की योजना के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से संभावित विलय व अधिग्रहण की जानकारी मांगनी शुरू कर दी है। वित्त मंत्रालय ने पीएसबी से यह बताने को कहा कि कैसे इस पहल से बैंकों के संचालन को मजबूती मिलेगी। सरकार के सूत्रों ने बताया कि सभी पीएसबी के प्रमुखों से समेकन योजना के लिए तैयार रहने को कहा गया है, ताकि नई सरकार बनने पर वैकल्पिक व्यवस्था (एएम) के सामने इसे रखा जा सके। वैकल्पिक व्यवस्था (एएम) वित्तमंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक समूह है, जिसका सृजन समेकन कार्य को त्वरित पूरा करने और बैंकों को मजबूत व प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए 2017 में किया गया था। सूत्र ने बताया कि बैंकों के समेकन का अगला चरण वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में शुरू हो सकता है। विलय आरंभ करने से पहले पीएसबी को अपने तुलन पत्रों को सुधारने के लिए काफी वक्त दिया गया, क्योंकि इससे ही यह सुनिश्चित होगा कि परिणामी इकाई मजबूत व विश्वसनीय है।" पिछले साल एएम ने विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय को मंजूरी प्रदान की थी, जो एक अप्रैल, 2019 से लागू है। भारतीय स्टेट बैंक में 2017 में इसके सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय किया गया था। इस साल समेकन की प्रक्रिया के दायरे में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से लेकर कुछ छोटे पीएसयू बैंक आ सकते हैं।
विलय के लिए सिंडिकेट बैंक, ओरिएंयटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आंध्रा बैंक और इलाहाबाद बैंक के नामों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय तभी लिया जाएगा, जब अधिग्रहणकर्ता बैंक और लक्षित बैंक दोनों इस संबंध में अपना प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास रखेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस कदम से पीएनबी को मजबूती मिलेगी, जोकि हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा बैंक को चपत लगाने की घटना के बाद बुरे दौर में रहा है, हालांकि बैंक ने मुनाफा दर्ज किया है। चर्चा यह भी है कि यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया को भी इस पर अपनी राय देने को कहा जा सकता है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Finance Ministry starts groundwork for fresh bank consolidation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: finance ministry starts groundwork for fresh bank consolidation, punjab national bank, syndicate bank, oriental bank of commerce, andhra bank and allahabad bank\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved