• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोक सभा में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर कसा तंज

Finance Minister Nirmala Sitharaman taunted Rajasthan CM Ashok Gehlot in the Lok Sabha - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान विधान सभा में पुराना बजट भाषण पढ़ने की गूंज शुक्रवार को लोक सभा में भी सुनाई दी। लोक सभा में केंद्रीय बजट 2023-2024 पर हुई चर्चा का जवाब देने के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान विधान सभा में हुए वाक्ये को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत पर तंज कसती हुई नजर आई। लोक सभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी एवं अन्य कई विपक्षी सांसदों की टोका-टाकी के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए अपनी बात रख रही थी। इसी बीच सदन में किसी सदस्य की तरफ से राजस्थान का जिक्र हुआ।
राजस्थान का जिक्र आते ही निर्मला सीतारमण ने प्रदेश की विधान सभा में हुई घटना को लेकर गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि वहां तो बहुत गड़बड़ है, पिछले साल का बजट इस साल पढ़ रहे हैं। गहलोत पर अपने तंज को जारी रखते हुए सीतारमण ने आगे कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है और वे प्रार्थना करती हैं कि किसी के साथ भी ऐसा न हो कि वो पिछले साल का बजट भाषण पढ़ दें(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Finance Minister Nirmala Sitharaman taunted Rajasthan CM Ashok Gehlot in the Lok Sabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha, nirmala sitharaman, cm ashok gehlot, rajasthan legislative assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved