• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैपिटल मार्केट्स के प्रतिनिधियों के साथ की प्री-बजट बैठक

Finance Minister Nirmala Sitharaman holds pre-budget meeting with capital market representatives - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कैपिटल मार्केट के प्रतिनिधियों के साथ प्री-बजट बैठक की। इसका उद्देश्य आगामी बजट के लिए इनपुट लेना था। इस बैठक का फोकस बाजार से जुड़े लोगों की चिंताओं और उम्मीदों पर केंद्रित था। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में कैपिटल मार्केट के पक्षकारों के साथ चौथी प्री-बजट बैठक की अध्यक्षता की।"
इस बैठक में वित्त मंत्री के अलावा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार भी उपस्थित थे।
यह प्री-बजट चर्चा वित्त मंत्रालय द्वारा विभिन्न उद्योगों के साथ आयोजित बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है।
जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री मंगलवार को स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी।
19 नवंबर को बातचीत बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से होगी। वित्त मंत्री 20 नवंबर को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म इंडस्ट्रीज के सदस्यों और कई लेबर यूनियन के साथ बैठके करेंगी।
इसके अलावा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और शहरी विकास के प्रतिनिधि वित्त मंत्री से 21 नवंबर को मुलाकात करेंगे।
पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के बड़े अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की थी।
इस बैठक में मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन के साथ आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) से कई वरिष्ठ अधिकारी और कई अर्थशास्त्री शामिल हुए।
वहीं, वित्त मंत्री ने बुधवार को तीसरी प्री-बजट बैठक की अध्यक्षता की और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के प्रतिनिधियों के साथ आगामी बजट के इनपुट के लिए चर्चा की।
इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्री-बजट चर्चा के तहत सरकार आने वाले बजट के इनपुट के लिए इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और अन्य पक्षकारों के साथ लगातार बैठक कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Finance Minister Nirmala Sitharaman holds pre-budget meeting with capital market representatives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: capital market, finance minister nirmala sitharaman, nirmala sitharaman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved