• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आर्थिक सर्वेक्षण: NPA समाधान, GST से बढ़ेगा GDP, जानें-कई बड़ी बातें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) या डूबे हुए ऋणों का समाधान और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को लागू करना ऐसे प्रमुख कारक हैं, जिनसे भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर में इजाफा होगा और जीडीपी विकास दर चालू वित्त वर्ष 2017-18 में 6.75 फीसदी रह सकती है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यह बात सोमवार को लोकसभा में वर्ष 2017-18 का आर्थिक सव्रेक्षण पेश करते हुए कही। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सरकार के स्वामित्व वाले बैंकों के लिए पुनर्पूंजीकरण योजना, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों को हाल ही में आसान बनाए जाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के बीच भारत के निर्यात में इजाफा होने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जीडीपी विकास दर बढक़र 6.5 फीसदी रह सकती है, जोकि पिछले महीने केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) की ओर से जारी अनुमान से अधिक है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रह्मण्यम ने कहा, दोहरे तुलन पत्र (टीबीएस) में बढ़ोतरी की चुनौती को हासिल करने के लिए निर्णायक फैसले लिए गए। टीबीएस में चार आर शामिल हैं, जो मान्यता, समाधान, पुनर्पूजीकरण और सुधार के द्योतक हैं। मान्यता को अधिक प्रगतिशील बनाया गया और अन्य दो आर का समाधान करने की कोशिश की गई। आर्थिक सवेक्षण में उल्लेख किया गया है कि नए ऋणशोधन व दिवालिया संहिता (आईबीसी) में समाधान की एक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जिससे निगमों को अपने बही खातों को दुरुस्त करने और कर्ज को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, सरकार ने एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के बही खातों को सुदृढ़ बनाने के लिए पुनर्पूजीकरण पैकेज (जीडीपी का करीब 1.2 फीसदी) की घोषणा की है। इस बात का भी जिक्र किया गया है कि पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के 10 साल के कार्यकाल में तेजी के दौरान भारतीय बैंकिंग प्रणाली में एनपीए की जड़ गहरी हो गई, जब यह आश्चर्यजनक ढंग से बढक़र करीब नौ लाख करोड़ रुपये हो गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने नए ऋणशोधन व दिवालिया संहिता के तहत 12 खातों के समाधान का जिक्र किया है, जिसकी कुल राशि सकल एनपीए का 25 फीसदी है। सरकार ने डूबे हुए कर्ज को लेकर द्विआयामी रणनीति अपनाई है। एक तरफ, सरकार ने आईबीसी को अमल में लाया है, जिसके तहत छह माह की अवधि के लिए ऋणशोधन समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई है, तो दूसरी तरफ सरकार ने सरकारी बैंकों के पुनर्पूजीकरण के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा है कि बैंकों को एनपीए की समस्या के समाधान के लिए अपने डूबे हुए कर्ज के 60 फीसदी की कटौती करनी होगी।
जानें-आर्थिक सर्वे की कई बड़ी बातें
सुधार, ढांचागत विकास से बेहतर हुआ कारोबारी माहौल
आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया कि समावेशी विकास, रोजगार केंद्रित उद्योग और लचीले बुनियादी ढांचों को लेकर उठाए गए कदमों से कुल मिलाकर कारोबारी वातावरण बेहतर हुआ है। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, सरकार ने इस्पात, कपड़ा, चमड़ा और ऊर्जा क्षेत्र में उद्योग केंद्रित सुधार शुरू किए हैं। आर्थिक सर्वेक्षण में इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत के दीर्घकालीन विकास को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार बुनियादी ढांचा निर्माण पर भारी निवेश कर रही है।
मौजूदा वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.75 संभव
वर्ष 2017-18 के लिए जारी आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.75 प्रतिशत और उसके बाद वित्त वर्ष 2018-19 में यह सात से 7.5 प्रतिशत रह सकता है। सोमवार को जारी आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले वर्ष किए गए प्रमुख सुधारों की वजह से मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी 6.75 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2018-19 में सात से 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जेटली ने कहा कि 2017-18 में किए गए सुधारों से वर्ष 2018-19 में और वृद्धि दर में मजबूती आएगी। सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष की उत्तरार्ध में अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकडऩी शुरू की और गत वर्ष पहली जुलाई, 2017 को लागू की गई जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और नए भारतीय दिवालिया कानून की वजह से इस वित्त वर्ष की वृद्धि दर 6.75 प्रतिशत रह सकती है।
तेल की कीमतों में वृद्धि सरकार की सबसे बड़ी चिंता
आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है तेल की कीमतों में वृद्धि सरकार की सबसे बड़ी चिंता रही है। सरकार कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के प्रति वचनबद्ध है। इसमें कहा गया है कि सरकार की ओर लागू आर्थिक सुधार के कदमों के बाद देश में अप्रत्यक्ष करदाताओं की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2017-18 में वित्तीय घाटा 3.2 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, देश में निजी निवेश में इजाफा होने की संभावना है।
बैंकिंग क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर
देश के बैंकिंग क्षेत्र का प्रदर्शन और खासतौर से सरकारी बैंकों का प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष में कमजोर रहेगा। सर्वेक्षण के मुताबिक, बैंकों को अपने फंसे हुए कर्ज की वसूली में सक्षम बनाने के लिए कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई कि कुल 535 कंपनियों पर सीआईआरपी के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिन पर बैंकों का कुल 1,28,810 करोड़ रुपये बकाया है। सर्वेक्षण के मुताबिक, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का सकल गैर-निष्पादन अग्रिम (जीएनपीए) अनुपात 2017 के मार्च और 2017 के सितंबर के बीच 9.6 फीसदी से बढक़र 10.2 फीसदी हो गया, जबकि उनके पुनर्गठन मानक अग्रिम (आरएसए) अनुपात इस दौरान 2.5 फीसदी से घटकर दो फीसदी हो गया।
इसी अवधि में तनावग्रस्त अग्रिम (एसए) अनुपात में मामूली वृद्धि हुई और यह 12.1 फीसदी से बढक़र 12.2 फीसदी हो गया। सरकारी बैंकों का जीएनपीए अनुपात 2017 में मार्च से सितंबर के बीच 12.5 फीसदी से बढक़र 13.5 फीसदी हो गया। इसी अवधि में सरकारी बैंकों का तनावग्रस्त अग्रिम अनुपात 15.6 फीसदी से बढक़र 16.2 फीसदी हो गया। जहां तक क्रेडिट की वृद्धि दर का सवाल है, इस सर्वेक्षण में बताया गया कि गैर-खाद्य क्रेडिट (एनएफसी) साल-दर-साल आधार पर 2017 के नवंबर में बढक़र 8.85 फीसदी हो गया, जबकि 2016 के नवंबर में यह 4.75 फीसदी था।
सीजीएसटी संग्रह एसजीएसटी के बराबर पहुंचा
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) संग्रह और राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह के बीच का अंतर घट रहा है। संसद पटल पर सोमवार को रखे गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, वर्तमान सीजीएसटी संग्रह एसजीएसटी संग्रह के ठीक नीचे चल रहा है। वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश किए गए सर्वेक्षण में कहा गया है, सीजीएसटी संग्रह एसजीएसटी संग्रह के ठीक नीचे चल रहा है। (बनावट लिहाज से दोनों को समान होना चाहिए), क्योंकि पुराने उत्पाद शुल्क और सेवा कर के मामले में अप्रयुक्त ऋण का एक बड़ा स्टॉक उपलब्ध है। इसमें समय के साथ गिरावट आने की उम्मीद है।
रपट में कहा गया है, स्थिर स्थिति में, सीजीएसटी संग्रह को एसजीएसटी संग्रह के बराबर होना चाहिए। इसके खिलाफ हमें आईजीएसटी (एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर) को समायोजित करने की जरूरत है, जिसके अतिरिक्त 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
सकल घरेलू उत्पाद में कमी होने की संभावना

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Finance Minister arun jaitley presents Economic Survey 2018 in parliament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: finance minister arun jaitley presents economic survey 2018 in parliament, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved